45% बढ़ा इस बैंक का मुनाफा, ₹385 तक जा सकता है शेयर भाव
फेडरल बैंक का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 45% बढ़कर ₹1,386 करोड़ हो गया है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज़ ने इसके शेयर को ₹385 का टारगेट दिया है जो इसमें पिछले भाव से 14% की संभावित तेज़ी दिखाता है। तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 26% बढ़कर ₹3,153 करोड़ हो गई।