45°C की गर्मी में दिल्ली में क्यों आया था 120 KM/H का तूफान, फिर भी क्यों नहीं मिली राहत?
दिल्ली में 45°C की गर्मी के बीच मंगलवार शाम को पालम पर हवा की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर/घंटा दर्ज की गई। स्काइमेट के महेश पलावत ने कहा कि मध्य पाकिस्तान और उससे लगे क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तेज़ हवाएं चलीं। यह आंधी स्थानीय स्तर की एक अस्थाई घटना थी इसलिए मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।