भीलवाड़ा के गैंगरेप व हत्या केस में 4-5 आरोपी अरेस्ट हो गए, पुलिस और क्या करेगी: राजस्थान के सीएम
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा में 14-वर्षीय लड़की से गैंगरेप और हत्या के मामले पर कहा, "पुलिस ने रात में ही 4-5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और क्या करेगी?" उन्होंने कहा, "कार्रवाई करने के मामले में हम देश के सभी राज्यों में सबसे आगे हैं।" उन्होंने राजस्थान की तुलना मणिपुर से करने की भी आलोचना की।