45 दिन के महाकुंभ के बाद खाली हो चुके प्रयागराज की तस्वीरें आईं सामने
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में 45 दिन तक चले महाकुंभ का बुधवार को महाशिवरात्रि के साथ समापन हो गया। ऐसे में महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र में लगे पंडाल क्षेत्र से हटाए जा चुके हैं। महाकुंभ के समापन के बाद खाली हो चुके मेला क्षेत्र की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जहां कुछ दिन पहले भारी भीड़ थी।