45 दिनों में आंगनवाड़ी वर्कर्स के 6,000 पद भरे जाएंगे: पंजाब के सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि आगामी 45-दिनों में आंगनवाड़ी वर्कर्स के 6,000 पद भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसे 'रक्षाबंधन का तोहफा' बताते हुए कहा कि योग्यता के आधार पर भर्ती होगी व कोई रिश्वत-सिफारिश नहीं चलेगी। बकौल मान, पंजाब पुलिस के 4,300 पद भरे जा रहे हैं व चयनितों को जल्द नियुक्ति पत्र भेजे जाएंगे।