45 मिनट से 'शिकार' ढूंढ रहे थे दिल्ली के कालकाजी गैंगरेप के आरोपी, सबूत मिटाने के लिए धोए कपड़े
कालकाजी मंदिर (दिल्ली) के पास 17-वर्षीय लड़की से गैंगरेप मामले में पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी बंदूक-चाकू और कॉन्डम लेकर आए थे और 45-मिनट से 'शिकार' ढूंढ रहे थे। बकौल पुलिस, आरोपियों ने घटना के बाद रेस्टोरेंट में खाना खाया, सबूत मिटाने के लिए घर पहुंचकर अपने सारे कपड़े धोए और मोबाइल की सर्च-हिस्ट्री डिलीट की।