45 वर्षीय ऐक्टर विनोद थॉमस का निधन, केरल में कार में मिला शव
मलयालम अभिनेता विनोद थॉमस (45) का शव कोट्टयम (केरल) के एक होटल के परिसर में खड़ी कार के अंदर मिला है। होटल मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक शख्स काफी देर से उनके परिसर में खड़ी कार के अंदर है। थॉमस को 'अयप्पनम कोश्युम', 'हैप्पी वेडिंग' और 'जून' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था।