45 साल पहले स्टीव जॉब्स और वोज़्नियाक द्वारा हाथ से बनाया गया एप्पल कंप्यूटर होगा नीलाम
45 साल पहले एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स और स्टीव वोज़्नियाक द्वारा हाथ से बनाया गया एक एप्पल कंप्यूटर आज अमेरिका में नीलाम किया जाएगा। यह जॉब्स और वोज़्नियाक द्वारा जॉब्स के घर में बनाए गए 200 कम्प्यूटर में से एक है। जॉन मोरन ऑक्शनर्स ने कहा, "इसके केवल दो मालिक हैं।" कंप्यूटर $400,000-$600,000 में नीलाम होने की उम्मीद है।