450 साल पुराने राम मंदिर का एमपी में ₹2.5 करोड़ की लागत से होगा जीर्णोद्धार
इंदौर (मध्य प्रदेश) में खजूरी बाज़ार स्थित 450 वर्ष पुराने तुलसीदास राम मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। गुरुवार को यह फैसला इंदौर विकास प्राधिकरण ने लिया और बताया कि करीब ₹2.5 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इसके साथ ही प्राधिकरण 3 व 5 बीएचके फ्लैटों के साथ एक व्यावसायिक और आवासीय बहुमंज़िला इमारत भी बनाएगा।