47 साल पहले आज ही के दिन हुआ था पहली टेस्ट ट्यूब बेबी 'लुईस जॉय ब्राउन' का जन्म
25 जुलाई 1978 को पहली टेस्ट ट्यूब बेबी 'लुईस जॉय ब्राउन' का जन्म हुआ था। 47-वर्ष पहले आईवीएफ तकनीक की शुरुआत हुई और 1978 में इसका सफल परीक्षण हुआ। इसी वर्ष इंग्लैंड में टेस्ट ट्यूब बेबी लुईस का जन्म हुआ। लुईस की मां लेस्ली ब्राउन को फेलोपियन ट्यूब की समस्या थी जिसके चलते वह प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही थीं।