48 घंटे में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ खोलो नहीं तो तुम्हारे पावर प्लांट्स तबाह कर दूंगा: ईरान से ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार) ईरान को धमकी दी कि अगर वह 48 घंटों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो अमेरिका उसके विभिन्न पावर प्लांट्स पर हमला करके उन्हें तबाह कर देगा। दोनों देशों में जंग के बीच ट्रंप ने आगे कहा, "इसकी शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।"