48 वर्षीय ऋतिक रोशन ने 2023 के पहले पोस्ट में शेयर कीं अपने 8 पैक्स एब्स की तस्वीरें
48 वर्षीय अभिनेता ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर साल 2023 के पहले पोस्ट में अपने 8 पैक्स एब्स की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों पर अनिल कपूर ने लिखा, "असली योद्धा।" एक फैन ने मज़ाक में लिखा, "हेलो...आप 48 साल के हैं तो कृपया उसी के अनुसार दिखिए। हमारी पत्नियां ये तस्वीरें बार-बार दिखाकर हमारी बेइज़्ज़ती करती हैं।"