48 वर्षीय ऐक्ट्रेस डॉली सोही का सर्वाइकल कैंसर के चलते हुआ निधन
टीवी ऐक्ट्रेस डॉली सोही (48) का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्हें पिछले साल सर्वाइकल कैंसर होने का पता चला था। डॉली के निधन के बाद परिवार ने कहा, "हम सदमे में हैं। अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा।" गुरुवार को ही डॉली की बहन अमनदीप सोही का पीलिया के चलते निधन हो गया था।