4900% की उछाल से इस ₹4 के शेयर ने निवेशकों को 5 साल में बना दिया करोड़पति
आयुष वेलनेस के शेयर ने 5 साल में 4900% की उछाल दर्ज की है। 2020 में ₹4 के भाव पर खुला यह शेयर मंगलवार को बीएसई पर ₹206.95 के भाव पर खुला। अगर निवेशक 5 साल पहले इसमें ₹2 लाख लगाते तो आज उसकी वैल्यू ₹1 करोड़ से ज़्यादा होती। सालभर में इसने निवेशकों को 950% का रिटर्न दिया है।