498 दारोगा संग ‘धुरंधर-2’ देखने पहुंचे मेरठ SSP अविनाश पांडे
मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे गुरुवार को अपने साथ नए बैच के 498 दारोगाओं को लेकर 'धुरंधर: द रिवेंज' देखने पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य मनोरंजन नहीं सिनेमाई ट्रेनिंग थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिल्मों के माध्यम से जटिल परिस्थितियों, रणनीतियों और निर्णय लेने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी ढंग से समझाया जा सकता है।