5,00,000 टेस्ट रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी इंग्लैंड
इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 5,00,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की है। इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने 4,28,800 से ज़्यादा रन बनाए हैं। भारत (2,78,751 रन) सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाली तीसरी टीम है।