5.3 सेकेंड में 800 किमी/घंटे की रफ्तार, चीन की ट्रेन ने बनाया रिकॉर्ड

चीन में एक एक्सपेरिमेंटल मैगलेव ट्रेन ने 6-महीनों में तीसरी बार कम दूरी में तेज़ी से रफ्तार पकड़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। यह स्थिर अवस्था से मात्र 5.3 सेकेंड में 800 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार तक पहुंच गई। 1.1 टन वज़नी इस वाहन ने हुबेई प्रांत के डोंगहू लैबोरेटरी में 1 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर यह टेस्ट पूरा किया।

Load More