5.5 घंटे की उड़ान में लगातार खान-पान के लिए मना करता रहा शख्स, मलाशय में छिपाया था सोना
जेद्दाह (सऊदी अरब) से दिल्ली की उड़ान के एक यात्री को अपने मलाशय में ₹69 लाख का सोना छिपाकर तस्करी करने को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। 5.5-घंटे की उड़ान में यात्री के लगातार खान-पान के लिए मना करने पर क्रू को उस पर शक हुआ था। उसके पास से कैप्सूल की शक्ल में गोल्ड पेस्ट मिला।