5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस?
यूनेस्को ने 1994 में 5 अक्टूबर को 'विश्व शिक्षक दिवस' के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। दरअसल, 5 अक्टूबर 1966 को पेरिस में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर शिक्षकों से जुड़ी कई सिफारिशों को यूनेस्को ने अपनाया था जिसके सम्मान में 1994 से इस दिवस की शुरुआत हुई। हालांकि, भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाते हैं।