5 अभिनेत्रियों के बावजूद 'मिशन मंगल' अक्षय की फिल्म कही गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है: विद्या

ऐक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा है कि फिल्ममेकर फीमेल लीड वाली फिल्में बनाने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पुरुष दर्शक इसे नहीं देखेंगे। उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए...'मिशन मंगल' जिसने अच्छा व्यवसाय किया उसे अक्षय कुमार की फिल्म के रूप में देखा गया...जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है...(फिल्म में) अक्षय के अलावा 5 अन्य मुख्य अभिनेत्रियां भी थीं।"

Load More