5 कारोबारी दिनों के बाद IT सेक्टर में लौटी तेज़ी; सेंसेक्स 300+ अंक चढ़कर हुआ बंद
भारतीय शेयर बाज़ार मंगलवार को मज़बूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 314 अंक चढ़कर 81,101 और निफ्टी 95 अंक बढ़कर 24,868 पर बंद हुआ। पांच कारोबारी दिनों के बाद IT सेक्टर में भी आज तेज़ी लौटी। निफ्टी IT इंडेक्स 969 अंक उछलकर 35,279 पर पहुंच गया। वहीं, इन्फोसिस के शेयर 5% चढ़े जबकि टेक महिंद्रा भी 2.42% चढ़कर बंद हुआ।