5 जिगरी दोस्त एक साथ बने यूपी पुलिस के सिपाही

बस्ती (उत्तर प्रदेश) के नांदेकुआं गांव के पांच दोस्तों ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पास की है। इनमें अंकेश सत्यम दुबे, आदर्श द्विवेदी, दीपक दुबे, आदित्यनाथ दुबे और रोहित प्रजापति शामिल हैं। बचपन से दोस्त रहे पांचों युवाओं की कामयाबी से गांव में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।

Load More