5 दोस्तों ने यूपी में एक साथ बैठकर पी शराब, 4 दिन में एक-एक कर सभी की हुई मौत
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को एक साथ बैठकर शराब पीने वाले 5 दोस्तों की 4 दिन में एक-एक कर मौत हो गई है। जांच में पता चला है कि सभी ने शराब के साथ 5 दिन बासी मुर्गे के वेस्टेज पार्ट भी खाए थे। ऐसी आशंका है कि कच्ची शराब पीने के चलते इन लोगों की मौत हुई है।