5 दिनों में ₹7.90 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
शेयर बाज़ारों में तेज़ी के बीच 5 कारोबारी दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹7.90 लाख करोड़ बढ़ गई है। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण 26 जून को ₹290.67 लाख करोड़ था जो 4 जुलाई को बढ़कर ₹298.57 लाख करोड़ हो गया। गौरतलब है कि मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स व एनएसई का निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए।