5 प्लॉट और 4 फ्लैट समेत '₹100 करोड़ की संपत्ति' का मालिक निकला हैदराबाद का इंजीनियर
तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एचएमडीए के मुख्य अभियंता बी रविंदर के 5 प्लॉट, 4 फ्लैट और ₹36.7 लाख के सोने के आभूषण ज़ब्त किए हैं। एसीबी ने ज़ब्त संपत्तियों की कीमत ₹9 करोड़ से अधिक बताई जबकि हैदराबाद के पश्चिमी क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ी कीमतों के कारण इनकी बाज़ार कीमत करीब ₹100 करोड़ आंकी जा रही है।