5 बार रुकीं सांसें, 20 दिन तक वेंटिलेटर पर; 1200 ग्राम के नवजात ने मौत को दी मात
बीकानेर (राजस्थान) में महज 29 हफ्ते की गर्भावस्था में जन्मे 1200 ग्राम के बेहद कमज़ोर नवजात ने 5 बार मौत को मात दी है। 5 बार कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट (दिल-सांस का रुकना), 20 दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट और जानलेवा मल्टीड्रग-रेसिस्टेंट (MDR) इंफेक्शन से जूझने के बाद आखिरकार 58वें दिन बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया।