5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी का किया अनावरण
26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2022 से पहले 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शनिवार को अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। एक फैन ने कमेंट किया, "यह मुंबई इंडियंस की अब तक की सबसे अच्छी जर्सी है।" इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भी आईपीएल 2022 के लिए आज अपनी नई जर्सी का अनावरण किया था।