5 मैच खेलने वाली प्रतिका रावल ने ICC महिला वनडे रैंकिंग में लगाई 52 पायदान की छलांग

आईसीसी की महिला वनडे रैंकिंग में 5 मैच खेलने वाली 24 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज़ प्रतिका रावल ने 52 पायदान की छलांग लगाई है और वह रैंकिंग में 65वें नंबर पर पहुंच गई हैं। प्रतिका अबतक 5 वनडे मैचों में 58 की औसत से 290 रन बना चुकी हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। प्रतिका का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन है।

Load More