5 मिनट की गूगल मीट में पूरी भारतीय टीम को जॉब से निकालने को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
गूगल मीट के ज़रिए 80 भारतीय कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकाले जाने की खबर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यूज़र्स ने फैसले को दुखद और निराशाजनक बताया। लोगों ने बिना किसी पूर्व सूचना के हुई छंटनी में सेवरेंस पे, पारदर्शी प्रक्रिया और अचानक नौकरी जाने की स्थिति में कॉर्पोरेट सुरक्षा के अभाव पर भी सवाल किए।