5 मिनट के लिए लगा हम अब ज़िंदा नहीं बचेंगे: तिरुपति भगदड़ में जीवित बची पीड़िता
तिरुपति (आंध्र प्रदेश) मंदिर में भगदड़ में बची एक पीड़िता लक्ष्मी ने घटनास्थल के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "5 मिनट के लिए हमें ऐसा लगा कि अब हम ज़िंदा नहीं बचेंगे। मैं पिछले 25 वर्षों से मंदिर आ रही हूं और ऐसा कभी नहीं हुआ।" उन्होंने बताया कि 6 लड़कों ने उन्हें खींचा और पानी दिया।