5 माह बाद ISS से धरती पर लौटे 4 अंतरिक्षयात्री, कैलिफोर्निया के तट पर उतरा कैप्सूल
स्टारलाइनर के फंसे परीक्षण पायलटों की मदद के लिए करीब 5 महीने पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पहुंचे 4 अंतरिक्षयात्री शनिवार को धरती पर लौट आए। उनका स्पेसएक्स कैप्सूल अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में पैराशूट के ज़रिए उतरा। अंतरिक्षयात्रियों की वापसी पर स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल ने रेडियो पर प्रसारित किया, "घर में आपका स्वागत है।"