5 मंत्रियों सहित पंजाब के 31 कांग्रेसी विधायकों ने की सीएम को हटाने की मांग
पंजाब के कम-से-कम 31 कांग्रेसी विधायकों ने मंगलवार को कांग्रेस आलाकमान से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पद से हटाने का आग्रह करने का फैसला किया। बकौल रिपोर्ट्स, राज्य के 5 मंत्री और प्रदेश कांग्रेस महासचिव परगट सिंह मांग के साथ कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। एक मंत्री ने कहा, "विधायकों का...मुख्यमंत्री पर से विश्वास उठ गया है।"