5 महीने से गुम लड्डू गोपाल को ढूंढने के लिए MP में बनाई गई SIT, तीन थानों की पुलिस तलाश में जुटी

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में 5 महीने से 'लापता' लड्डू गोपाल की मूर्ति को खोजने के लिए आईजी ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। तीन थानों की पुलिस और एक सीएसपी 29 जनवरी से गुम मूर्ति की तलाश करेंगे। विजया शर्मा नामक महिला मूर्ति को लेकर बाज़ार गईं थीं जो ठेले पर उनसे छूट गई थी।

Load More