5 राज्यों के लिए जारी हुआ हीट वेव का अलर्ट; 9 राज्यों में अधिक बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी झारखंड में 20-23 मई तक हीट वेव की आशंका जताई है। वहीं, केरल, नागालैंड, मिज़ोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19-20 मई को अधिक बारिश हो सकती है। राजस्थान में 22-23 मई को धूल भरी आंधी आने की आशंका है।