5 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर्स को माना जाएगा सेलेब्रिटी: विज्ञापन निकाय
ऐडवर्टाइज़िंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई) ने कहा है कि 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स या ₹40 लाख/वर्ष कमाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सेलेब्रिटी माना जाएगा। एएससीआई ने कहा, "उपभोक्ताओं की खर्च करने की आदत को इन्फ्लुएंसर्स प्रभावित करते हैं...इसलिए उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करना आवश्यक है।" दरअसल, सेलेब्रिटीज़ को प्रचार करने में कुछ नियमों का पालन करना होता है।