पुलिस ने बताया है कि मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के भगतपुर गांव में नाबालिग लड़की का गैंगरेप करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में 23 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी और 25 दिसंबर को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, सभी आरोपी एक ही गांव के हैं।