5 वर्षों में आरक्षित वर्ग के कितने लोगों को IAS, IPS व IFS अधिकारी किया गया नियुक्त?
केंद्र ने बताया है कि 5 वर्षों में आरक्षित वर्ग के करीब 1,200 लोग आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी नियुक्त हुए हैं। 2018 में 233, 2019 में 231, 2020 में 223, 2021 में 250 और 2022 में 258 लोग नियुक्त हुए। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस भर्ती में एससी, एसटी, ओबीसी को क्रमशः 15%, 7.5% और 27% आरक्षण मिलता है।