5 वर्षीय बच्चे को यूएस में रोलरकोस्टर राइड के दौरान पड़े दौरे, रुकीं सांसें
फ्लोरिडा (अमेरिका) में वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड में रोलरकोस्टर राइड के दौरान 5-वर्षीय बच्चा बेसुध हो गया था जो अब ठीक है। बच्चे को दौरे पड़े थे और उसकी सांसें रुक गई थीं। अस्पताल ले जाने पर बच्चे को कैटेकोलामाइनर्जिक पॉलीमॉर्फिक वेंट्रिकुलर टैचीकार्डिया नामक दुर्लभ हार्ट कंडीशन होने का पता चला जिसमें काफी उत्साहित होने के दौरान हालत बिगड़ जाती है।