5 शेयरों में तगड़ी कमाई का मौका, ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदारी की सलाह
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने शुक्रवार को 5 शेयरों को खरीदने की सलाह दी जिनमें 25% तक मुनाफा कमाने का मौका है। इन शेयरों में L&T (टारगेट प्राइस ₹4,230), भारती एयरटेल (टारगेट प्राइस ₹2,045.50), जीएमआर एयरपोर्ट्स (टारगेट प्राइस ₹103.70), जेएसडब्ल्यू एनर्जी (टारगेट प्राइस ₹700) और स्विगी (टारगेट प्राइस ₹500) शामिल हैं। गौरतलब है, L&T ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया।