5 से 10 साल का लग सकता है समय: केस की अवधि को लेकर तहव्वुर से उसके वकील
मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को उसके वकीलों ने बताया है कि उसका मुकदमा 5-10 साल तक चल सकता है। दरअसल, राणा ने अपने वकीलों से पूछा था कि क्या उसका मुकदमा एक साल में खत्म हो जाएगा। इस पर उसके वकीलों ने बताया कि सिर्फ चार्जशीट दाखिल करने में एक साल का समय लग सकता है।