5 स्टार लग्जरी होटल के स्विमिंग पूल में दौड़ा 'करंट', 2 विदेशी नागरिकों की हुई मौत
बेंगलुरु में हिल्टन ग्रुप के 5-स्टार लग्जरी होटल 'कॉनराड' के स्विमिंग पूल में जर्मनी के अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थीस और स्लोवाकिया के जुराज होरवाट की मौत हो गई है। आशंका है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों को बचाने की कोशिश में अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और होटल के कर्मचारी राहुल तिवारी घायल हो गए।