5 स्टार होटल की तरह खूबसूरत माने जाते हैं भारत के 5 हवाईअड्डे
भारत के 5 हवाईअड्डे 5 स्टार होटल की तरह खूबसूरत माने जाते हैं। 'टाइम्स नाउ नवभारत' के मुताबिक, इनमें बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट, मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट और चेन्नई इंटरनैशनल एयरपोर्ट (इसे H आकार में बनाया गया है) शामिल हैं। वहीं, हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट और दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट भी है।