5 सितंबर को भारत और पाकिस्‍तान की होगी भिड़ंत, महिला एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला एशिया कप-2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू होगा और फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा और 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है जिसमें भारत ग्रुप-ए में है। भारत का ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से 5 सितंबर को मुकाबला होगा।

Load More