5 साल की आरिनी लाहोटी बनीं भारत की सबसे कम उम्र की FIDE रेटेड फीमेल चेस प्लेयर
दिल्ली की रहने वाली 5 साल की आरिनी लाहोटी ने देश की सबसे कम उम्र की एफआईडीई रेटेड फीमेल चेस प्लेयर बनकर इतिहास रच दिया है। 19 सितंबर 2019 को जन्मीं आरिनी ने उध्रिति भट्टाचार्य को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। आरिनी की वर्तमान एफआईडीई रेटिंग 1553 है जो उनकी उम्र के हिसाब से काफी अच्छी है।