5 साल की उम्र में फीनिक्स बनीं दुनिया की सबसे युवा महिला योगा इंस्ट्रक्टर
अमेरिका की फीनिक्स गिज़ेल हिक्स ने 5 साल और 337 दिन की उम्र में 200 घंटे का योगा टीचर ट्रेनिंग कोर्स पूरा कर गिनीज़ बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। 3 महीने की उम्र से योगा करने वाली फीनिक्स अपनी मां से प्रेरित हैं। उन्होंने हाल ही में बीथिंग टेक्निक्स पर अपनी पहली किताब भी प्रकाशित की हैं।