5 साल के बच्चे पर टूट पड़े आवारा कुत्ते, ज़मीन पर गिराकर घसीटा; राजस्थान का वीडियो आया सामने
उदयपुर (राजस्थान) में सोमवार को 5 वर्षीय बच्चे पर तीन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में कुत्ते बच्चे को नोचते हुए ज़मीन पर गिराने के बाद घसीटते दिखे। इसके बाद बच्चे की मां ने शोर सुनते ही घर से बाहर आकर कुत्तों को वहां से भगाया। बच्चे को हल्की चोटें आई हैं।