5 साल में ₹1 लाख के बने ₹1.6 करोड़, हॉस्पिटैलिटी कंपनी के शेयर ने दिया शानदार रिटर्न
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की प्रवेग लिमिटेड के शेयर ने 5 साल में 16,000% का रिटर्न देकर ₹1 लाख के निवेश को ₹1.6 करोड़ का बना दिया है। इसके शेयर का मूल्य 11 दिसंबर 2019 को ₹4.51 था और 6 दिसंबर 2024 को ₹727.05 रहा। इस कंपनी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अयोध्या में टेंट सिटी लगाई थी।