5 साल में 1170% रिटर्न देने वाली इस कंपनी में प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, रॉकेट हुए शेयर
रियल एस्टेट कंपनी मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन के शेयर में मंगलवार को 6% तक की तेज़ी आई। यह तेज़ी कंपनी के प्रमोटर मानसी शाह द्वारा ओपन मार्केट से ₹1.07 करोड़ में 67,000 शेयर खरीदे जाने के बाद आई है जिसके बाद उनकी हिस्सेदारी 15.51% से बढ़कर 15.53% हो गई है। कंपनी के शेयर ने 5 साल में 1170% का रिटर्न दिया है।