5 साल में 2,066% चढ़ा यह स्टॉक, कंपनी के हाथ लगे कई बड़े काम; अपर सर्किट पर शेयर
Axiscades Technologies के शेयरों में मंगलवार को 5% का अपर सर्किट लगा और यह ₹1337.70 के लेवल तक पहुंच गए। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि उन्हें लीडिंग एयरक्राफ्ट ओईएम और एयरक्राफ्ट केबिन इंटीरियर कंपनी से काम मिला है। गौरतलब है कि कंपनी का शेयर पिछले 5 वर्षों में 2,066.32% चढ़ा है।