5 साल में 35000% रिटर्न, 20 पैसे के इस शेयर ने ₹1 लाख के बना दिए ₹3.5 करोड़
ईस्ट इंडिया ड्रम्स ऐंड बैरल्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयर ने 5 साल में 35,000% से अधिक का रिटर्न दिया है। 5 साल पहले 20 पैसे के इस शेयर की कीमत आज बढ़कर ₹71.62 हो गई है। अगर किसी ने 5 साल पहले इस स्टॉक में ₹1 लाख लगाए होते तो आज उसकी वैल्यू ₹3.5 करोड़ से ज़्यादा हो गई होती।